अमर उजाला
Mon, 6 May 2024
हिंदू धर्म में दीपक जलाने का बहुत अधिक महत्व होता है
धार्मिक अनुष्ठानों में बिना दीपक जलाए पूजा अधूरी मानी जाती है
पूजा के दौरान दीपक जलाने के कुछ नियम और कायदे भी होते हैं
आइए जानते हैं दीये से जुड़े कुछ जरूरी नियम
दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दीपक खंडित न हो
घी का दीपक जलाते समय फूल बत्ती का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है
घी का दीपक जलाते समय उसे अपने बाएं हाथ पर रखें, वहीं तेल का दीपक जलाते समय उसे हमेशा दाईं ओर रखें
प्रात: काल 5 बजे से लेकर 10 बजे तक दीपक जलाना शुभ माना जाता है
वहीं, शाम के समय 5 बजे से लेकर 7 बजे तक का समय दीपक जलाने के लिए शुभ माना जाता है
अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, धन में होगी बढ़ोतरी