अमर उजाला
Fri, 30 August 2024
हिंदू धर्म में दान पुण्य से जुड़े कार्यों पर अधिक जोर दिया जाता है
मान्यता है कि दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि, और कुंडली में मौजूद दोष का प्रकोप कम होता है
लेकिन कुछ चीजों का दान करने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है, और नकारात्मकता का वास होता है
ऐसे में आइए इनके बारे में जान लेते हैं
मान्यता है कि कभी भी झाड़ू को दान में नहीं देना चाहिए, इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है, ऐसा करने से देवी नाराज होती है
इसके अलावा धार्मिक किताबें भी दान में नहीं देनी चाहिए, ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य आने लगता है
वहीं प्लास्टिक, स्टील, कांच और एल्यूमीनियम से बने बर्तनों का भी दान नहीं करना चाहिए
ऐसा करना अशुभ होता है, साथ ही परिवार की सुख शांति प्रभावित होती है
बता दें नमक, हल्दी और इस्तेमाल हुआ तेल भी दान में न दें, इससे आर्थिक स्थिति पर अशुभ प्रभाव पड़ता है
सम्पूर्ण पृथ्वी दान करने के बाद कहां रहने लगे भगवान परशुराम?