एक राजा की शक्ति उसकी शक्तिशाली भुजाओं में है. एक ब्राह्मण की शक्ति उसके स्वरूप ज्ञान में है. एक स्त्री की शक्ति उसकी सुन्दरता, तारुण्य और मीठे वचनों में है.
Image Credit : istock
अपने व्यवहार में बहुत सीधे ना रहें. आप यदि वन जाकर देखते हैं तो पाएंगे कि जो पेड़ सीधे उगे उन्हें काट लिया गया और जो पेड़ आड़े तिरछे हैं वो खड़े हैं.
Image Credit : istock
यह बातें बेकार हैं. वेद मंत्रों का उच्चारण करना लेकिन निहित यज्ञ कर्मों को ना करना. यज्ञ करना लेकिन बाद में लोगों को दान देकर तृप्त ना करना. पूर्णता तो भक्ति से ही आती है. भक्ति ही सभी सफलताओं का मूल है.
Image Credit : istock
जिन्होंने वेदों का अध्ययन पैसा कमाने के लिए किया और जो नीच काम करने वाले लोगों का दिया हुआ अन्न खाते हैं उनके पास कौन सी शक्ति हो सकती है. वो ऐसे भुजंगों के समान हैं जो दंश नहीं कर सकते.
Image Credit : istock
जिनके विद्या, तप, ज्ञान, अच्छा स्वभाव, गुण, दया भाव नहीं है वो धरती पर मनुष्य के रूप में घूमने वाले पशु हैं. धरती पर उनका भार है.
Image Credit : istock
ऐसे लोगों से बचे जो आपके मुंह पर तो मीठी बातें करते हैं, लेकिन आपके पीठ पीछे आपको बर्बाद करने की योजना बनाते हैं, ऐसा करने वाले तो उस विष के घड़े के समान हैं जिसकी ऊपरी सतह दूध से भरी है।
Image Credit : istock
एक बुरे मित्र पर तो कभी विश्वास ना करें। एक अच्छे मित्र पर भी विश्वास ना करें। यदि ऐसे लोग आपसे रुष्ठ होते हैं तो आप के सभी राज से पर्दा खोल देंगे।
Image Credit : istock
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय