एक शक्तिशाली आदमी से उसकी बात मानकर समझौता करें. एक दुष्ट का प्रतिकार करें और जिनकी शक्ति आपकी शक्ति के बराबर है उनसे समझौता विनम्रता से या कठोरता से करें.
Image Credit : amarujala
वह आदमी अभागा है जो अपने बुढ़ापे में पत्नी की मृत्यु देखता है. वह भी अभागा है जो अपनी सम्पदा संबंधियों को सौंप देता है. वह भी अभागा है जो खाने के लिए दूसरों पर निर्भर है.
Image Credit : istock
इन सातों को जगा दे यदि ये सो जाएं- विद्यार्थी, सेवक, पथिक, भूखा आदमी, डरा हुआ आदमी, खजाने का रक्षक और खजांची
Image Credit : amarujala
इन सातों को नींद से नहीं जगाना चाहिए- सांप, राजा, बाघ, डंक मारने वाला कीड़ा, छोटा बच्चा, दूसरों का कुत्ता और मूर्ख
Image Credit : istock
नियति एक भिखारी को राजा और राजा को भिखारी बनाती है. वह एक अमीर आदमी को गरीब और गरीब को अमीर.
Image Credit : istock
भिखारी एक कंजूस आदमी का दुश्मन है. एक अच्छा सलाहकार एक मूर्ख आदमी का शत्रु है.
वह पत्नी जो पर पुरुष में रूचि रखती है, उसके लिए उसका पति ही उसका शत्रु है.
जो चोर रात को काम करने निकलता है, चंद्रमा ही उसका शत्रु है.
Image Credit : istock
राजा लोग अपने आस-पास अच्छे कुल के लोगों को इसलिए रखते हैं क्योंकि ऐसे लोग ना आरम्भ में, ना बीच में और ना ही अंत मे साथ छोड़कर जाते हैं.