जो व्यक्ति शास्त्रों के सूत्रों का अभ्यास करके ज्ञान ग्रहण करेगा उसे अत्यंत वैभवशाली कर्तव्य के सिद्धांत ज्ञात होंगे
Image Credit : amarujala
लोगों का भला करने के लिए मैं उन बातों को कहूंगा जिनसे लोग सभी चीजों को सही परिपेक्ष्य मे देखेंगे
Image Credit : amarujala
एक पंडित भी घोर कष्ट में आ जाता है यदि वह किसी मूर्ख को उपदेश देता है, यदि वह एक दुष्ट पत्नी का पालन-पोषण करता है या किसी दुखी व्यक्ति के साथ अत्यंत घनिष्ठ सम्बन्ध बना लेता है
Image Credit : amarujala
दुष्ट पत्नी, झूठा मित्र, बदमाश नौकर और सर्प के साथ निवास साक्षात् मृत्यु के समान है
Image Credit : amarujala
व्यक्ति को आने वाली मुसीबतों से निबटने के लिए धन संचय करना चाहिए, उसे धन-सम्पदा त्यागकर भी पत्नी की सुरक्षा करनी चाहिए, लेकिन यदि आत्मा की सुरक्षा की बात आती है तो उसे धन और पत्नी दोनों को तुक्ष्य समझना चाहिए
Image Credit : amarujala
ऐसी जगह एक दिन भी निवास न करें जहां निम्नलिखित पांच ना हों
1-एक धनवान व्यक्ति
2-एक ब्राह्मण जो वैदिक शास्त्रों में निपुण हो
3-एक राजा
4-एक नदी
5-एक चिकित्सक