कौवे से ये पांच बातें सीखें...अपनी पत्नी के साथ एकांत में प्रणय करें, निडरता, उपयोगी वस्तुओं का संचय करें, सभी ओर दृष्टि घुमाएं, दूसरों पर आसानी से विश्वास ना करें.
Image Credit : amarujala
कुत्ते से ये बातें सीखें, बहुत भूख हो पर खाने को कुछ ना मिले या कम मिले तो भी संतोष करें, गाढ़ी नींद में हों तो भी क्षण में उठ जाएं, अपने स्वामी के प्रति बेहिचक ईमानदारी रखें और निडर रहें
Image Credit : amarujala
शरीर पर मालिश करने के बाद, श्मशान में चिता का धुआं शरीर पर आने के बाद, सम्भोग करने के बाद, दाढ़ी बनाने के बाद जब तक आदमी नहा ना ले वह चांडाल रहता है.
Image Credit : amarujala
अमृत सबसे बढ़िया औषधि है.इन्द्रिय सुख में अच्छा भोजन सर्वश्रेष्ठ सुख है, नेत्र सभी इन्द्रियों में श्रेष्ठ है, मस्तक शरीर के सभी भागों में श्रेष्ठ है.
Image Credit : amarujala
हम अपना हर कदम फूंक फूंक कर रखें. हम छाना हुआ जल पिएं. हम वही बात बोलें जो शास्त्र सम्मत है. हम वही काम करें जिसके बारे हम सावधानीपूर्वक सोच चुके हैं.
Image Credit : amarujala
अपना पैर कभी भी इनसे न छूने दें, अग्नि, अध्यात्मिक गुरु, ब्राह्मण, गाय, एक कुमारिका, एक उम्र में बड़ा आदमी, एक बच्चा.