एक बुद्धिमान व्यक्ति को ये बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए कि उसकी दौलत खो चुकी है, उसे क्रोध आ गया है, उसकी पत्नी ने जो गलत व्यवहार किया, लोगों ने उसे जो गालियां दीं, वह किस प्रकार बेइज्जत हुआ है.
Image Credit : amarujala
जो व्यक्ति ये बातें अर्जित नहीं करता वह बार बार जन्म लेकर मरता है धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष
Image Credit : amarujala
धन की देवी लक्ष्मी स्वयं वहां चली आती हैं जहां मूर्खों का सम्मान नहीं होता, अनाज का अच्छे से भंडारण किया जाता है, पति-पत्नी में आपस में लड़ाई झगड़ा नहीं होता है.
Image Credit : amarujala
जिस व्यक्ति के पुत्र नहीं है उसका घर उजाड़ है. जिसे कोई सम्बन्धी नहीं है उसकी सभी दिशाएं उजाड़ हैं. मूर्ख व्यक्ति का ह्रदय उजाड़ है. निर्धन व्यक्ति का सब कुछ उजाड़ है.
Image Credit : amarujala
ये सब आपके पिता हैं, जिसने आपको जन्म दिया, जिसने आपका यज्ञोपवित संस्कार किया, जिसने आपको पढ़ाया, जिसने आपको भोजन दिया, जिसने आपको भयपूर्ण परिस्थितियों में बचाया.
Image Credit : amarujala
नौजवान व्यक्ति के कई मित्र होते हैं, उसके कई सम्बन्धी भी होते हैं. धनवान को ही आदमी कहा जाता है और पैसेवालों को ही पंडित कह कर नवाजा जाता है.