ऐसे अनेक पुत्र किस काम के जो दुःख और निराशा पैदा करें. इससे तो वह एक ही पुत्र अच्छा है जो सम्पूर्ण घर को सहारा और शांति प्रदान करे.
Image Credit : istock
पांच साल तक पुत्र का लाड़ और प्यार से पालन करना चाहिए, दस साल तक उसे छड़ी की मार से डराएं, लेकिन जब वह 16 साल का हो जाए, तो उससे मित्र के समान व्यवहार करें.
Image Credit : amarujala
जिस अध्यात्मिक सीख का आचरण नहीं किया जाता वह जहर है. जिसका पेट ख़राब है उसके लिए भोजन जहर है. निर्धन व्यक्ति के लिए लोगों का किसी सामाजिक या व्यक्तिगत कार्यक्रम में एकत्र होना जहर है.
Image Credit : amarujala
जिस व्यक्ति के पास धर्म और दया नहीं है उसे दूर करो. जिस गुरु के पास अध्यात्मिक ज्ञान नहीं है उसे दूर करो. जिस पत्नी के चेहरे पर हरदम घृणा है उसे दूर करो. जिन रिश्तेदारों के पास प्रेम नहीं उन्हें दूर करो.
Image Credit : amarujala
एक बेकार राज्य में लोग सुखी कैसे हो सकते हैं? एक पापी से किसी शान्ति की प्राप्ति कैसे हो सकती है? एक बुरी पत्नी के साथ घर में कौनसा सुख प्राप्त हो सकता है. एक नालायक शिष्य को शिक्षा देकर कैसे कीर्ति प्राप्त हो सकती है?
Image Credit : amarujala
सत्य की शक्ति ही इस दुनिया को धारण करती है. सत्य की शक्ति से ही सूर्य प्रकाशमान है, हवाएं चलती हैं, सही में सब कुछ सत्य पर आश्रित है.