इन पर कभी विश्वास ना करें-नदियां, जिन व्यक्तियों के पास अश्त्र-शस्त्र हों, नाख़ून और सींग वाले पशु, राज घरानों के लोगों पर.
Image Credit : amarujala
ब्राह्मण दक्षिणा मिलने के पश्चात् अपने यजमानों को छोड़ देते हैं, विद्वान विद्या प्राप्ति के बाद गुरु को छोड़ जाते हैं और पशु जले हुए वन को त्याग देते हैं.
Image Credit : amarujala
जो व्यक्ति दुराचारी, कुदृष्टि वाले, एवं बुरे स्थान पर रहने वाले मनुष्य के साथ मित्रता करता है, वह शीघ्र नष्ट हो जाता है.
Image Credit : amarujala
सैकड़ों गुणरहित पुत्रों से अच्छा एक गुणी पुत्र है क्योंकि एक चन्द्रमा ही रात्रि के अन्धकार को भगाता है, असंख्य तारे यह काम नहीं करते.
Image Credit : amarujala
वासना के समान दुष्कर कोई रोग नहीं. मोह के समान कोई शत्रु नहीं. क्रोध के समान अग्नि नहीं. स्वरूप ज्ञान के समान कोई बोध नहीं.
Image Credit : amarujala
व्यक्ति अकेले ही पैदा होता है. अकेले ही मरता है. अपने कर्मों के शुभ-अशुभ परिणाम अकेले ही भोगता है. अकेले ही नरक में जाता है या सदगति प्राप्त करता है.