एक बुरे मित्र पर तो कभी विश्वास ना करें। एक अच्छे मित्र पर भी विश्वास ना करें। क्योंकि यदि ऐसे लोग आपसे रुष्ठ होते हैं तो आप के सभी राज से पर्दा खोल देते हैं.
Image Credit : amarujala
लड़की का बयाह अच्छे खानदान में करना चाहिए. पुत्र को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए, शत्रु को आपत्ति और कष्टों में डालना चाहिए एवं मित्रों को धर्म-कर्म में लगाना चाहिए.
Image Credit : amarujala
जैसे मछली दृष्टि से, कछुआ ध्यान देकर और पंछी स्पर्श करके अपने बच्चों को पालते हैं, वैसे ही संतजन पुरुषों की संगति मनुष्य का पालन पोषण करती है.
Image Credit : amarujala
मूढ़ लोग बुद्धिमानों से ईर्ष्या करते हैं. गलत मार्ग पर चलने वाली औरत पवित्र स्त्री से ईर्ष्या करती है. बदसूरत औरत खूबसूरत औरत से ईर्ष्या करती है.
Image Credit : amarujala
दुष्ट पत्नी, झूठा मित्र, बदमाश नौकर और सर्प के साथ निवास साक्षात मृत्यु के समान है.
Image Credit : amarujala
व्यक्ति को आने वाली मुसीबतों से निबटने के लिए धन संचय करना चाहिए। उसे धन-सम्पदा त्यागकर भी पत्नी की सुरक्षा करनी चाहिए। लेकिन यदि आत्मा की सुरक्षा की बात आती है तो उसे धन और पत्नी दोनों को तुक्ष्य समझना चाहिए.