जिंदगी को सही दिशा में ले जाती हैं ये बातें शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है। शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है। अपने रहस्यों को किसी पर भी उजागर मत करो। यह आदत आपको बर्बाद कर सकती है। हर मित्रता के पीछे कोई-ना-कोई स्वार्थ होता है। ऐसी कोई मित्रता नहीं, जिसमें स्वार्थ ना हो। यह कड़वा सच है। हमें पिछली बातों को सोचकर पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए। विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं। कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं। जैसे ही भय आपके करीब आये, उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये। जिंदगी को सही दिशा में ले जाती हैं ये बातें