रिश्तों को बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में पति और पत्नी के रिश्ते को कैसे मजबूत बनाना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस पर भी बताया है आचार्य कहते हैं कि दांपत्य जीवन को यदि सुखद बनाना है तो इसमें झूठ के लिए कोई भी स्थान नहीं होना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को अपने रिश्ते में शक को कोसों दूर रखना चाहिए। शक इस रिश्ते को कमजोर कर तोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। चाणक्य नीति के अनुसार अहंकार भी दांपत्य जीवन में जहर घोलने का काम करता है। ये रिश्ते को खराब करता है। आदर और सम्मान किसी भी रिश्ते को मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है। रिश्तों को बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान