कोयल की सुन्दरता उसके गायन में है. एक स्त्री की सुन्दरता उसके अपने परिवार के प्रति समर्पण में है. एक बदसूरत आदमी की सुन्दरता उसके ज्ञान में है तथा एक तपस्वी की सुन्दरता उसकी क्षमाशीलता में है.
Image Credit : istock
कुल की रक्षा के लिए एक सदस्य का बलिदान दें,गांव की रक्षा के लिए एक कुल का बलिदान दें, देश की रक्षा के लिए एक गांव का बलिदान दें, आत्मा की रक्षा के लिए देश का बलिदान दें.
Image Credit : istock
जो उद्यमशील हैं, वे गरीब नहीं हो सकते,
जो हरदम भगवान को याद करते हैं उन्हें पाप नहीं छू सकता.
जो मौन रहते हैं वो झगड़ों मे नहीं पड़ते.
जो जागृत रहते हैं वो निर्भय होते हैं
Image Credit : istock
आत्याधिक सुन्दरता के कारण सीताहरण हुआ, अत्यंत घमंड के कारण रावन का अंत हुआ, अत्यधिक दान देने के कारण राजा बाली को बंधन में बंधना पड़ा, अतः सर्वत्र अति को त्यागना चाहिए.
Image Credit : Instagram
जिस तरह सारा वन केवल एक ही पुष्प अवं सुगंध भरे वृक्ष से महक जाता है उसी तरह एक ही गुणवान पुत्र पूरे कुल का नाम बढ़ाता है.