शेर से एक बात सीखें. बगुले से एक. मुर्गे से चार. कौवे से पांच. कुत्ते से छह. और गधे से तीन.
Image Credit : istock
शेर से यह बढ़िया बात सीखें कि आप जो भी करना चाहते हो एकदिली से और जबरदस्त प्रयास से करें.
Image Credit : istock
बुद्धिमान व्यक्ति अपनी इन्द्रियों को बगुले की तरह वश में करते हुए अपने लक्ष्य को जगह, समय और योग्यता का पूरा ध्यान रखते हुए पूर्ण करे.
Image Credit : istock
मुर्गे से ये चार बाते सीखे-सही समय पर उठें, निडर बनें और लढ़ें, संपत्ति का रिश्तेदारों से उचित बंटवारा करें, अपने कष्ट से अपना रोजगार प्राप्त करें.
Image Credit : istock
कौवे से ये पांच बातें सीखें-अपनी पत्नी के साथ एकांत में प्रणय करें, निडरता, उपयोगी वस्तुओं का संचय करें, सभी ओर दृष्टि घुमाएं, दूसरों पर आसानी से विश्वास ना करें.
Image Credit : istock
गधे से ये तीन बातें सीखें-अपना बोझा ढोना ना छोड़ें, सर्दी गर्मी की चिंता ना करें, सदा संतुष्ट रहें.