खुद की शक्ति के समान कोई शक्ति नहीं

अमर उजाला

Tue, 19 July 2022

Image Credit : istock

जब आप सफ़र पर जाते हैं तो विद्यार्जन ही आपका मित्र है. घर में पत्नी मित्र है. बीमार होने पर दवा मित्र है. अर्जित पुण्य मृत्यु के बाद एकमात्र मित्र है.

Image Credit : istock

समुद्र में होने वाली वर्षा व्यर्थ है. जिसका पेट भरा हुआ है उसके लिए अन्न व्यर्थ है. पैसे वाले आदमी के लिए भेंट वस्तु का कोई अर्थ नहीं. दिन के समय जलता दिया व्यर्थ है.

Image Credit : istock

वर्षा के जल के समान कोई जल नहीं. खुद की शक्ति के समान कोई शक्ति नहीं. नेत्र ज्योति के समान कोई प्रकाश नहीं. अन्न से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं.

Image Credit : istock

सत्य की शक्ति ही इस दुनिया को धारण करती है. सत्य की शक्ति से ही सूर्य प्रकाशमान है, हवाएं चलती हैं, सही में सब कुछ सत्य पर आश्रित है.

Image Credit : istock

लक्ष्मी जो धन की देवी हैं, वो चंचला हैं. हमारी श्वास भी चंचला है. हम कितना समय जियेंगे इसका कोई ठिकाना नहीं. हम कहां रहेंगे यह भी पक्का नहीं. कोई बात यहां पर पक्की है तो यह है की हमारा अर्जित पुण्य कितना है.

Image Credit : istock

ये सब आपके पिता हैं-जिसने आपको जन्म दिया, जिसने आपका यज्ञोपवित संस्कार किया, जिसने आपको पढ़ाया, जिसने आपको भोजन दिया, जिसने आपको भयपूर्ण परिस्थितियों में बचाया.

Image Credit : istock

सावन में शिव जी को चढ़ाएं ये फूल

iStock
Read Now