जो तपस्वी पाप करता है वो घिनौना है

अमर उजाला

Mon, 4 July 2022

Image Credit : Instagram

पक्षियों में कौवा नीच है. पशुओं में कुत्ता नीच है. जो तपस्वी पाप करता है वो घिनौना है. लेकिन जो दूसरो की निंदा करता है वह सबसे बड़ा चांडाल है.

Image Credit : Instagram

राख से घिसने पर पीतल चमकता है . तांबा इमली से साफ़ होता है. औरतें प्रदर से शुद्ध होती हैं. नदी बहती रहे तो साफ़ रहती है.

Image Credit : Instagram

राजा, ब्राह्मण और तपस्वी योगी जब दूसरे देश जाते हैं, तो आदर पाते हैं. लेकिन औरत यदि भटक जाती है तो बर्बाद हो जाती है.

Image Credit : Instagram

धनवान व्यक्ति के कई मित्र होते है. उसके कई सम्बन्धी भी होते हैं. धनवान को ही आदमी कहा जाता है और पैसेवालों को ही पंडित कह कर नवाजा जाता है.

Image Credit : Instagram

सर्व शक्तिमान की इच्छा से ही बुद्धि काम करती है, वही कर्मों को नियंत्रित करता है. उसी की इच्छा से आस-पास मदद करने वाले आ जाते है.

Image Credit : Instagram

जो जन्म से अंधे हैं वो देख नहीं सकते. उसी तरह जो वासना के अधीन हैं वो भी देख नहीं सकते. अहंकारी व्यक्ति को कभी ऐसा नहीं लगता कि वह कुछ बुरा कर रहा है और जो पैसे के पीछे पड़े हैं उनको उनके कर्मों में कोई पाप दिखाई नहीं देता.

Image Credit : Instagram

जीवात्मा अपने कर्म के मार्ग से जाता है और जो भी भले बुरे परिणाम कर्मों के आते हैं उन्हें भोगता है. अपने ही कर्मों से वह संसार में बंधता है और अपने ही कर्मों से बन्धनों से छूटता है.

Image Credit : Instagram

जीवन में खुशहाली के लिए लगाएं ये 5 पौधे

iStock
Read Now