जिन्होंने वेदों का अध्ययन पैसा कमाने के लिए किया और जो नीच काम करने वाले लोगों का दिया हुआ अन्न खाते हैं उनके पास कौन सी शक्ति हो सकती है. वो ऐसे भुजंगों के समान हैं जो दंश नहीं कर सकते.
Image Credit : istock
जिसके डांटने से सामने वाले के मन में डर नहीं पैदा होता और प्रसन्न होने के बाद जो सामने वाले को कुछ देता नहीं है. वो ना किसी की रक्षा कर सकता है ना किसी को नियंत्रित कर सकता है. ऐसा आदमी भला क्या कर सकता है.
Image Credit : instagram
यदि नाग अपना फन खड़ा करे तो भले ही वह जहरीला ना हो तो भी उसका यह करना सामने वाले के मन में डर पैदा करने को पर्याप्त है. यहां यह बात कोई मायने नहीं रखती कि वह जहरीला है कि नहीं.
Image Credit : istock
सुबह उठकर दिन भर जो दांव आप लगाने वाले हैं उसके बारे में सोचें. दोपहर को अपनी मां को याद करें. रात को चोरों को ना भूलें.
Image Credit : instagram
आपको इन्द्र के समान वैभव प्राप्त होगा यदि आप-अपने भगवान के गले की माला अपने हाथों से बनाएं, अपने भगवान के लिए चन्दन अपने हाथों से घिसें,अपने हाथों से पवित्र ग्रंथों को लिखें.
Image Credit : instagram
गरीबी पर धैर्य से मात करें. पुराने वस्त्रों को स्वच्छ रखें. बासी अन्न को गरम करें. अपनी कुरूपता पर अपने अच्छे व्यवहार से मात करें.