मूढ़ लोग बुद्धिमानों से ईर्ष्या करते हैं

अमर उजाला

Sat, 25 June 2022

Image Credit : istock

ब्राह्मणों को अग्नि की पूजा करनी चाहिए . दूसरे लोगों को ब्राह्मण की पूजा करनी चाहिए. पत्नी को  पति की पूजा करनी चाहिए तथा दोपहर के भोजन के लिए जो अतिथि आए उसकी सभी को पूजा करनी चाहिए .

Image Credit : istock

सोने की परख उसे घिसकर, काटकर, गरम करके और पीटकर की जाती है. उसी तरह व्यक्ति का परीक्षण वह कितना त्याग करता है, उसका आचरण कैसा है, उसमें गुण कौन से हैं और उसका व्यवहार कैसा है इससे होता है.

Image Credit : istock

यदि आप पर मुसीबत आती नहीं है तो उससे सावधान रहें. लेकिन यदि मुसीबत आ जाती है तो किसी भी तरह उससे छुटकारा पाएं.

Image Credit : istock

अनेक व्यक्ति जो एक ही गर्भ से पैदा हुए हैं या एक ही नक्षत्र में पैदा हुए हैं वे एक से नहीं रहते. उसी प्रकार जैसे बेर के झाड़ के सभी बेर एक से नहीं रहते.

Image Credit : istock

वह व्यक्ति जिसके हाथ स्वच्छ है कार्यालय में काम नहीं करना चाहता. जिसने अपनी कामना को ख़त्म कर दिया है, वह शारीरिक शृंगार नहीं करता, जो आधा पढ़ा हुआ व्यक्ति है वो मीठे बोल बोल नहीं सकता. जो सीधी बात करता है वह धोखा नहीं दे सकता.

Image Credit : istock

मूढ़ लोग बुद्धिमानों से ईर्ष्या करते हैं. गलत मार्ग पर चलने वाली औरत पवित्र स्त्री से ईर्ष्या करती है. बदसूरत औरत खूबसूरत औरत से ईर्ष्या करती है.

Image Credit : istock

खाली बैठने से अभ्यास का नाश होता है. दूसरों को देखभाल करने के लिए देने से पैसा नष्ट होता है. गलत ढंग से बुवाई करने वाला किसान अपने बीजों का नाश करता है. यदि सेनापति नहीं है तो सेना का नाश होता है.

Image Credit : istock

मनुष्य के कुल की ख्याति उसके आचरण से होती है

istock
Read Now