इस दुनिया मे ऐसा किसका घर है जिस पर कोई कलंक नहीं, वह कौन है जो रोग और दुख से मुक्त है.सदा सुख किसको रहता है?
Image Credit : istock
मनुष्य के कुल की ख्याति उसके आचरण से होती है, मनुष्य के बोल चाल से उसके देश की ख्याति बढ़ती है, मान-सम्मान उसके प्रेम को बढ़ाता है एवं उसके शरीर का गठन उसके भोजन से बढ़ता है.
Image Credit : istock
लड़की का बयाह अच्छे खानदान मे करना चाहिए. पुत्र को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए, शत्रु को आपत्ति और कष्टों में डालना चाहिए एवं मित्रों को धर्म-कर्म में लगाना चाहिए.
Image Credit : istock
एक दुर्जन और एक सर्प में यह अंतर है की सांप तभी डसेगा जब उसकी जान को खतरा हो लेकिन दुर्जन पग-पग हानि पहुंचाने की कोशिश करेगा .
Image Credit : istock
राजा लोग अपने आस-पास अच्छे कुल के लोगों को इसलिए रखते हैं क्योंकि ऐसे लोग ना आरम्भ में, ना बीच में और ना ही अंत में साथ छोड़कर जाते हैं.
Image Credit : istock
मूर्खों के साथ मित्रता नहीं रखनी चाहिए उन्हें त्याग देना ही उचित है, क्योंकि प्रत्यक्ष रूप से वे दो पैरों वाले पशु के सामान हैं,जो अपने धारदार वचनों से वैसे ही ह्रदय को छलनी करता है जैसे अदृश्य कांटा शरीर में घुसकर छलनी करता है .