सुबह उठकर दिन भर जो दांव आप लगाने वाले हैं उसके बारे में सोचें. दोपहर को अपनी मां को याद करें. रात को चोरों को ना भूलें.
Image Credit : istock
जो अपने समाज को छोड़कर दूसरे समाज को जा मिलता है, वह उसी राजा की तरह नष्ट हो जाता है जो अधर्म के मार्ग पर चलता है.
Image Credit : istock
निति भ्रष्ट होने से सुन्दरता का नाश होता है. हीन आचरण से अच्छे कुल का नाश होता है. पूर्णता न आने से विद्या का नाश होता है. उचित विनियोग के बिना धन का नाश होता है.
Image Credit : istock
क्या करना ऊंचे कुल का यदि बुद्धिमत्ता ना हो. एक नीच कुल में उत्पन्न होने वाले विद्वान व्यक्ति का सम्मान देवता भी करते हैं.
Image Credit : istock
एक कड़कती हुई बिजली एक पहाड़ को तोड़ देती है, क्या बिजली पहाड़ जितनी विशाल है. जी नहीं. बिलकुल नहीं. वही बड़ा है जिसकी शक्ति छा जाती है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आकार कितना है.
Image Credit : istock
एक दुष्ट व्यक्ति में कभी पवित्रता उदित नहीं हो सकती उसे चाहे जैसे समझा लो. नीम का वृक्ष कभी मीठा नहीं हो सकता आप चाहे उसकी शिखा से मूल तक घी और शक्कर छिड़क दें.