व्यक्ति को आने वाली मुसीबतों से निपटने के लिए धन संचय करना चाहिए। उसे धन-सम्पदा त्यागकर भी पत्नी की सुरक्षा करनी चाहिए। लेकिन यदि आत्मा की सुरक्षा की बात आती है तो उसे धन और पत्नी दोनों को तुक्ष्य समझना चाहिए।
Image Credit : instagram
मनुष्य के कुल की ख्याति उसके आचरण से होती है, मनुष्य के बोल चाल से उसके देश की ख्याति बढ़ती है, मान सम्मान उसके प्रेम से बढ़ता है, एवं उसके शरीर का गठन उसे भोजन से बढ़ता है.
Image Credit : instagram
जब आपका शरीर स्वस्थ है और आपके नियंत्रण में है उसी समय आत्मसाक्षात्कार का उपाय कर लेना चाहिए क्योंकि मृत्यु हो जाने के बाद कोई कुछ नहीं कर सकता है.
Image Credit : istock
एक लालची आदमी को भेंट वस्तु देकर संतुष्ट करें. एक कठोर आदमी को हाथ जोड़कर संतुष्ट करें. एक मूर्ख को सम्मान देकर संतुष्ट करें. एक विद्वान आदमी को सच बोलकर संतुष्ट करें.
Image Credit : istock
धर्म की रक्षा पैसे से होती है, ज्ञान की रक्षा जमकर आजमाने से होती है, राजा से रक्षा उसकी बात मानने से होती है, घर की रक्षा एक दक्ष गृहिणी से होती है.