कोयल की सुन्दरता उसके गायन में है. एक स्त्री की सुन्दरता उसके अपने परिवार के प्रति समर्पण में है. एक बदसूरत आदमी की सुन्दरता उसके ज्ञान में है तथा एक तपस्वी की सुन्दरता उसकी क्षमाशीलता में है.
Image Credit : istock
कुल की रक्षा के लिए एक सदस्य का बलिदान दें,गांव की रक्षा के लिए एक कुल का बलिदान दें, देश की रक्षा के लिए एक गांव का बलिदान दें, आत्मा की रक्षा के लिए देश का बलिदान दें.
Image Credit : istock
जो उद्यमशील हैं, वे गरीब नहीं हो सकते,जो हरदम भगवान को याद करते हैं उन्हें पाप नहीं छू सकता, जो मौन रहते हैं वो झगड़ों में नहीं पड़ते, जो जागृत रहते हैं वो निर्भय होते हैं.
Image Credit : istock
जो व्यक्ति गुणों से रहित है लेकिन जिसकी लोग सराहना करते हैं वह दुनिया में काबिल माना जा सकता है. लेकिन जो आदमी खुद की ही डींगे हांकता है वो अपने आप को दूसरे की नजरों में गिराता है भले ही वह स्वर्ग का राजा इंद्र हो.
Image Credit : istock
व्यक्ति को महत्ता उसके गुण प्रदान करते हैं वह जिन पदों पर काम करता है सिर्फ उससे कुछ नहीं होता. क्या आप एक कौवे को गरुड़ कहेंगे यदि वह एक ऊँची ईमारत के छत पर जाकर बैठता है.