वह व्यक्ति जिसके हाथ स्वच्छ है कार्यालय में काम नहीं करना चाहता. जिसने अपनी कामना को ख़त्म कर दिया है, वह शारीरिक शृंगार नहीं करता, जो आधा पढ़ा हुआ व्यक्ति है वो मीठे बोल बोल नहीं सकता. जो सीधी बात करता है वह धोखा नहीं दे सकता.
Image Credit : istock
अर्जित विद्या अभ्यास से सुरक्षित रहती है. घर की इज्जत अच्छे व्यवहार से सुरक्षित रहती है. अच्छे गुणों से इज्जतदार आदमी को मान मिलता है. किसी भी व्यक्ति का गुस्सा उसकी आंखों में दिखता है.
Image Credit : istock
यदि आप पर मुसीबत आती नहीं है तो उससे सावधान रहें. लेकिन यदि मुसीबत आ जाती है तो किसी भी तरह उससे छुटकारा पाएं.
Image Credit : istock
हाथी से हजार गज की दूरी रखे, घोड़े से सौ की, सींग वाले जानवर से दस की, लेकिन दुष्ट जहां हो उस जगह से ही निकल जाएं.
Image Credit : istock
धनवान व्यक्ति के कई मित्र होते हैं. उसके कई सम्बन्धी भी होते हैं. धनवान को ही आदमी कहा जाता है और पैसेवालों को ही पंडित कह कर नवाजा जाता है.
Image Credit : istock
हम उसके लिए ना पछताएं जो बीत गया. हम भविष्य की चिंता भी ना करें. विवेक बुद्धि रखने वाले लोग केवल वर्तमान में जीते हैं.