सफल बनने के लिए ये बातें जान लें चाणक्य नीति में ग्यारहवें अध्याय के पहले ही श्लोक में 4 गुण बताए गए हैं जो सफल इंसान या किसी अच्छे मुखिया में होते हैं ये गुण सीखे नहीं जाते बल्कि कुछ खास लोगों में जन्मजात ही होते हैं। जिनके प्रभाव से हर काम में सफलता मिलती है। आज के समय में नौकरी और व्यापार या किसी अन्य क्षेत्र में भी इन गुणों के कारण सफलता मिलती है। मीठा बोलना भी इंसान का सबसे बढ़िया गुण माना जाता है, यह गुण भी मनुष्य के स्वभाव में होता है, किसी को मीठा बोलना कभी भी सिखाया नहीं जाता है। दान देना व्यक्ति के स्वभाव में होता है, किसी भी इंसान को दान देना नहीं सिखाया जा सकता है। यह आदत इंसान के अंदर होती है। धैर्य रखना मनुष्य का सबसे अच्छा गुण माना जाता है। कठिन समय में अपने धैर्य को बनाए रखना से इंसान बुरे समय से निकल जाता है किसी भी व्यक्ति को निर्णय लेना कभी नहीं सिखाया जा सकता है, जो व्यक्ति उचित समय पर सही निर्णय लेता है, वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है। सफल बनने के लिए ये बातें जान लें