एक बुद्धिमान व्यक्ति को ये बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए
अमर उजाला
Mon, 6 June 2022
Image Credit : istock
एक बुद्धिमान व्यक्ति को निम्नलिखित बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए कि उसकी दौलत खो चुकी है. उसे क्रोध आ गया है.उसकी पत्नी ने जो गलत व्यवहार किया. लोगों ने उसे जो गालियां दीं. वह किस प्रकार बेइज्जत हुआ है.
Image Credit : istock
मुर्गे से ये चार बातें सीखें- सही समय पर उठें. निडर बनें और लड़ें. संपत्ति का रिश्तेदारों से उचित बंटवारा करें. अपने कष्ट से अपना रोजगार प्राप्त करें.
Image Credit : istock
पांच साल तक पुत्र को लाड और प्यार से पालन करना चाहिए, दस साल तक उसे छड़ी की मार से डराएं. लेकिन जब वह 16 साल का हो जाए तो उससे मित्र के समान व्यवहार करें.
Image Credit : istock
एक विद्यार्थी पूर्ण रूप से निम्नलिखित बातों का त्याग करे- काम, क्रोध, लोभ, स्वादिष्ट भोजन की अपेक्षा, शरीर का शृंगार, अत्याधिक जिज्ञासा, अधिक निद्रा, शरीर निर्वाह के लिए अत्याधिक प्रयास.
Image Credit : istock
जिसके पास विद्या है वह शक्तिशाली है. निर्बुद्ध पुरुष के पास क्या शक्ति हो सकती है? एक छोटा खरगोश भी चतुराई से मदमस्त हाथी को तालाब में गिरा देता है.
Image Credit : istock
निम्नलिखित बातें माता के गर्भ में ही निश्चित हो जाती हैं- व्यक्ति कितने साल जिएगा, वह किस प्रकार का काम करेगा, उसके पास कितनी संपत्ति होगी, उसकी मृत्यु कब होगी.