वह व्यक्ति जो सर्वगुण संपन्न है अपने आप को सिद्ध नहीं कर सकता है जबतक उसे समुचित संरक्षण नहीं मिल जाता. उसी प्रकार जैसे एक मणि तब तक नहीं निखरता जब तक उसे आभूषण में सजाया ना जाए.
Image Credit : istock
प्रेम और मित्रता बराबर वालों में अच्छी लगती है, राजा के यहां नौकरी करने वाले को ही सम्मान मिलता है, व्यवसायों में वाणिज्य सबसे अच्छा है एवं उत्तम गुणों वाली स्त्री अपने घर में सुरक्षित रहती है।
Image Credit : istock
अनेक व्यक्ति जो एक ही गर्भ से पैदा हुए हैं या एक ही नक्षत्र में पैदा हुए हैं वे एक समान नहीं रहते. उसी प्रकार जैसे बेर के झाड़ के सभी बेर एक से नहीं रहते.
Image Credit : istock
मूढ़ लोग बुद्धिमानों से ईर्ष्या करते हैं. गलत मार्ग पर चलने वाली औरत पवित्र स्त्री से ईर्ष्या करती है. बदसूरत औरत खूबसूरत औरत से ईर्ष्या करती है.
Image Credit : istock
अपने निकट संबंधियों का अपमान करने से जान जाती है, दूसरों का अपमान करने से दौलत जाती है, राजा का अपमान करने से सब कुछ जाता है.
Image Credit : istock
मेरी नजरों में वह आदमी मृत है जो जीते जी धर्म का पालन नहीं करता. लेकिन जो धर्म पालन में अपने प्राण दे देता है वह मरने के बाद भी बेशक लम्बा जीता है.
Image Credit : istock
जब आदमी में शक्ति नहीं रह जाती वह साधू हो जाता है. जिसके पास दौलत नहीं होती वह ब्रह्मचारी बन जाता है. रुग्ण भगवान का भक्त हो जाता है. जब औरत बूढ़ी होती है तो पति के प्रति समर्पित हो जाती है.
Image Credit : istock
जो व्यक्ति नसीब के सहारे चलता है वो बर्बाद होता जाता है