व्यक्ति इन 3 चीजों से संतुष्ट रहे

अमर उजाला

Thu, 2 June 2022

Image Credit : istock

राजा लोग अपने आस-पास अच्छे कुल के लोगों को इसलिए रखते हैं क्योंकि ऐसे लोग ना आरम्भ में, ना बीच में और  ना ही अंत में साथ छोड़कर जाते हैं.

Image Credit : istock

जब प्रलय का समय आता है तो समुद्र भी अपनी मर्यादा छोड़कर किनारों को छोड़ अथवा तोड़ जाते हैं, लेकिन सज्जन पुरुष प्रलय के समान भयंकर आपत्ति एवं विपत्ति में भी अपनी मर्यादा नहीं बदलते.

Image Credit : istock

व्यक्ति इन 3 चीजों से संतुष्ट रहे- खुद की पत्नी, वह भोजन जो विधाता ने प्रदान किया, उतना धन जितना ईमानदारी से मिल गया.

Image Credit : istock

हम अपना हर कदम फूंक फूंक कर रखें. हम छाना हुआ जल पिएं. हम वही बात बोलें जो शास्त्र सम्मत है. हम वही काम करें जिसके बारे में हम सावधानीपूर्वक सोच चुके हैं.

Image Credit : istock

वह ब्राह्मण जो दूसरो के काम में अड़ंगे डालता है, जो दम्भी है, स्वार्थी है, धोखेबाज है, दूसरो से घृणा करता है और बोलते समय मुंह में मिठास और ह्रदय में क्रूरता रखता है, वह एक बिल्ली के समान है.

Image Credit : istock

जब आप तप करते हैं तो अकेले करें, अभ्यास करते हैं तो दूसरे के साथ करें, गायन करते हैं तो तीन लोग करें, कृषि चार लोग करें, युद्ध अनेक लोग मिलकर करें.

Image Credit : istock

बीमारी से बचने के लिए अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

iStock
Read Now