ऐसे लोग जो इस दुनिया में सुखी रहते हैं

अमर उजाला

Tue, 31 May 2022

Image Credit : istock

जो जन्म से अंधे हैं वो देख नहीं सकते. उसी तरह जो वासना के अधीन हैं वो भी देख नहीं सकते. अहंकारी व्यक्ति को कभी ऐसा नहीं लगता की वह कुछ बुरा कर रहा है. और जो पैसे के पीछे पड़े हैं उनको उनके कर्मों में कोई पाप दिखाई नहीं देता.

Image Credit : istock

इन सातों को नींद से नहीं जगाना चाहिए- सांप, राजा, बाघ, डंक मारने वाला कीड़ा, छोटा बच्चा, दूसरों का कुत्ता, मूर्ख

Image Credit : istock

आप चाहे सौ बार पवित्र जल में स्नान करें, आप अपने मन का मैल नहीं धो सकते. उसी प्रकार जिस प्रकार मदिरा का पात्र पवित्र नहीं हो सकता चाहे आप उसे गर्म करके सारी मदिरा की भाप बना दें.

Image Credit : istock

वो लोग जो इस दुनिया में सुखी हैं. जो अपने संबंधियों के प्रति उदार हैं. अनजाने लोगों के प्रति सह्रदय हैं. अच्छे लोगों के प्रति प्रेम भाव रखते हैं. नीच लोगों से धूर्तता पूर्ण व्यवहार करते हैं. विद्वानों से कुछ नहीं छुपाते. दुश्मनों के सामने साहस दिखाते हैं. बड़ों के प्रति विनम्र और पत्नी के प्रति सख्त हैं.

Image Credit : istock

व्यक्ति को महत्ता उसके गुण प्रदान करते हैं. वह जिन पदों पर काम करता है सिर्फ उससे कुछ नहीं होता. क्या आप एक कौवे को गरुड़ कहेंगे यदि वह एक ऊंची ईमारत के छत पर जाकर बैठता है.

Image Credit : istock

निति भ्रष्ट होने से सुन्दरता का नाश होता है. हीन आचरण से अच्छे कुल का नाश होता है. पूर्णता न आने से विद्या का नाश होता है. उचित विनियोग के बिना धन का नाश होता है.

Image Credit : istock

इन 6 उपायों को करने से कभी नहीं होती पैसों की कमी

iStock
Read Now