कामधेनु के समान है विद्या अर्जन करना

अमर उजाला

Wed, 11 May 2022

Image Credit : istock

ऐसे लोगों से बचें जो आपके मुंह पर तो मीठी बातें करते हैं, लेकिन आपकी पीठ पीछे आपको बर्बाद करने की योजना बनाते हैं, ऐसा करने वाले तो उस विष के घड़े के समान हैं जिसकी ऊपरी सतह दूध से भरी है

Image Credit : istock

जीवात्मा अपने कर्म के मार्ग से जाता है. और जो भी भले बुरे परिणाम कर्मों के आते हैं उन्हें भोगता है. अपने ही कर्मों से वह संसार में बंधता है और अपने ही कर्मों से बन्धनों से छूटता है.

Image Credit : istock

सैकड़ों गुणरहित पुत्रों से अच्छा एक गुणी पुत्र है क्योंकि एक चन्द्रमा ही रात्रि के अन्धकार को भगाता है, असंख्य तारे यह काम नहीं करते.

Image Credit : istock

जो सुख और शांति का अनुभव स्वरुप ज्ञान को प्राप्त करने से होता है, वैसा अनुभव जो लोभी लोग धन के लोभ में यहां-वहां भटकते रहते हैं उन्हें नहीं होता.

Image Credit : istock

एक बुरे मित्र पर तो कभी विश्वास ना करें, एक अच्छे मित्र पर भी विश्वास ना करें, क्यूंकि यदि ऐसे लोग आपसे रुष्ठ होते हैं तो आप के सभी राज से पर्दा खोल देंगे। 

Image Credit : istock

विद्या अर्जन करना यह एक कामधेनु के समान है जो हर मौसम में अमृत प्रदान करती है. वह विदेश में  माता के समान रक्षक एवं हितकारी होती है. इसीलिए विद्या को एक गुप्त धन कहा जाता है.

Image Credit : istock

फिरोजा रत्न धारण करने के लाभ

iStock
Read Now