वह विद्वान जिसने असंख्य किताबों का अध्ययन बिना सदगुरु के आशीर्वाद से कर लिया वह विद्वानों की सभा में एक सच्चे विद्वान के रूप में नहीं चमकता है. उसी प्रकार जिस प्रकार एक नाजायज औलाद को दुनिया में कोई प्रतिष्ठा हासिल नहीं होती.
Image Credit : istock
व्यक्ति को महत्ता उसके गुण प्रदान करते हैं वह जिन पदों पर काम करता है सिर्फ उससे कुछ नहीं होता. क्या आप एक कौवे को गरुड़ कहेंगे यदि वह एक ऊँची ईमारत के छत पर जाकर बैठता है.
Image Credit : istock
कुसंग का त्याग करें और संतजनों से मेलजोल बढ़ाएं. दिन और रात गुणों का संपादन करें. उसपर हमेशा चिंतन करें जो शाश्वत है और जो अनित्य है उसे भूल जाएं.
Image Credit : istock
जो भविष्य के लिए तैयार है और जो किसी भी परिस्थिति को चतुराई से निपटता है. ये दोनों व्यक्ति सुखी हैं. लेकिन जो आदमी सिर्फ नसीब के सहारे चलता है वह बर्बाद होता है.
Image Credit : istock
यदि राजा पुण्यात्मा है तो प्रजा भी वैसी ही होती है. यदि राजा पापी है तो प्रजा भी पापी. यदि वह सामान्य है तो प्रजा सामान्य. प्रजा के सामने राजा का उदाहरण होता है. और वो उसका अनुसरण करती है.
Image Credit : istock
कांटों से और दुष्ट लोगों से बचने के दो उपाय हैं. पैर में जूते पहनो और दुष्टों को इतना शर्मसार करो कि वो अपना सिर उठा ना सकें और आपसे दूर रहें.