ऐसे गृहस्थ को मिलती है भगवान की कृपा जिसके घर में आनंददायी वातावरण है. जिसके बच्चे गुणी है. जिसकी पत्नी मधुर वाणी बोलती है. जिसके पास अपनी जरूरते पूरा करने के लिए पर्याप्त धन है जो अपनी पत्नी से सुखपूर्ण सम्बन्ध रखता है. जिसके नौकर उसका कहा मानते है. जिसके घर में मेहमान का स्वागत किया जाता है जिसके घर में मंगल दायी भगवान की पूजा रोज की जाती है जहां स्वाद भरा भोजन और पान किया जाता है, जिसे भगवान के भक्तों की संगति में आनंद आता है. ऐसे गृहस्थ को मिलती है भगवान की कृपा