क्या करना ऊंचे कुल का यदि बुद्धिमत्ता ना हो

अमर उजाला

Wed, 27 April 2022

Image Credit : istock

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि लक्ष्मी मेरी माता हैं. विष्णु मेरे पिता हैं. वैष्णव जन मेरे सगे सम्बन्धी हैं और तीनों लोक मेरा देश है.

Image Credit : istock

रात्रि के समय कितने ही प्रकार के पंछी वृक्ष पर विश्राम करते हैं. भोर होते ही सब पंछी दसों दिशाओं में उड़ जाते हैं. हम क्यों भला दुःख करें यदि हमारे अपने हमें छोड़कर चले गए.

Image Credit : istock

आप चाहे सौ बार पवित्र जल में स्नान करें, आप अपने मन का मैल नहीं धो सकते. उसी प्रकार जिस प्रकार मदिरा का पात्र पवित्र नहीं हो सकता चाहे आप उसे गर्म करके सारी मदिरा की भाप बना दें.

Image Credit : istock

स्वर्ग में निवास करने वाले देवताओं में और धरती पर निवास करने वाले लोगों में कुछ साम्य पाए जाते हैं. उनके समान गुण हैं -परोपकार , मीठे वचन, भगवान् की आराधना, ब्राह्मणों की जरूरतों की पूर्ति.

Image Credit : istock

क्या करना ऊंचे कुल का यदि बुद्धिमत्ता ना हो. एक नीच कुल में उत्पन्न होने वाले विद्वान् व्यक्ति का सम्मान देवता भी करते हैं.

Image Credit : istock
विद्वान व्यक्ति लोगों से सम्मान पाता है. विद्वान उसकी विद्वत्ता के लिए हर जगह सम्मान पाता है. यह बिलकुल सच है कि विद्या हर जगह सम्मानित है.
 
Image Credit : istock
सुबह उठकर दिन भर जो भी काम करने वाले हैं उसके बारे में सोचें. दोपहर को अपनी मां को याद करें. रात को चोरों को ना भूलें
Image Credit : istock

रुद्राक्ष धारण करने वाले भूलकर भी न करें ये गलतियां

iStock
Read Now