नीति की उत्तमता ही व्यक्ति के सौंदर्य का गहना है. उत्तम आचरण से व्यक्ति उत्तरोत्तर ऊंचे लोक में जाता है. सफलता ही विद्या का आभूषण है. उचित विनियोग ही संपत्ति का गहना है.
Image Credit : istock
जिन्होंने वेदों का अध्ययन पैसा कमाने के लिए किया और जो नीच काम करने वाले लोगों का दिया हुआ अन्न खाते हैं, उनके पास कौनसी शक्ति हो सकती है, वो ऐसे भुजंगों के समान हैं जो दंश नहीं कर सकते.
Image Credit : istock
जिसके डांटने से सामने वाले के मन में डर नहीं पैदा होता और प्रसन्न होने के बाद जो सामने वाले को कुछ देता नहीं है. वो ना किसी की रक्षा कर सकता है ना किसी को नियंत्रित कर सकता है. ऐसा आदमी भला क्या कर सकता है.
Image Credit : istock
एक बुरा आदमी सुधर नहीं सकता. आप पृष्ठ भाग को चाहे जितना साफ़ करें वो श्रेष्ठ भागों की बराबरी नहीं कर सकता.
Image Credit : istock
अपने निकट संबंधियों का अपमान करने से जान जाती है, दूसरों का अपमान करने से दौलत जाती है.
Image Credit : istock
राजा का अपमान करने से सब कुछ जाता है, एक ब्राह्मण का अपमान करने से कुल का नाश हो जाता है.
Image Credit : istock
मूर्खता दुखदायी है, जवानी भी दुखदायी है,लेकिन इन सबसे कहीं ज्यादा दुखदायी किसी दूसरे के घर जाकर उसका अहसान लेना.