आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बुद्धिमान व्यक्ति को हमेशा कुछ बातों को गोपनीय रखना चाहिए. इन चीजों के बारे में किसी को कुछ नहीं बताना चाहिए नहीं तो लोग उसका फायदा उठा सकते हैं.
Image Credit : istock
आचार्य चाणक्य कहते हैं कुछ दवाएं किसी व्यक्ति को सिद्ध हो जाती हैं, इसलिए लोग उससे दूसरों का भला तो करते हैं, किन्तु उसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताते. विश्वास किया जाता है कि ऐसी दवा के बारे में दूसरों को बताने पर उसका प्रभाव समाप्त हो जाता है.
Image Credit : istock
अपने धर्म या कर्तव्य के बारे में भी लोगों को कुछ नहीं बताना चाहिए, केवल इसका पालन करते जाना चाहिए.
Image Credit : istock
आचार्य चाणक्य कहते हैं संभोग के विषय में किसी को कुछ बताना भी असभ्यता और अश्लीलता है. ये काम एकांत में गुप्त रूप से करने के हैं.
Image Credit : istock
यदि भूल से भी कोई ऐसी चीज खा ली हो जिसकी धर्म या समाज इजाजत नहीं देता, तो इसे किसी को न बताएं
Image Credit : istock
यदि किसी ने आपसे कोई बात कह दी या आपने कहीं कोई गलत बात सुन ली हो, तो इस बात को हजम कर जाना चाहिए, किसी को कुछ बताना नहीं चाहिए.