ऐसे लोगों के साथ रहने से अच्छा है जंगल में रहें

अमर उजाला

Tue, 1 March 2022

Image Credit : amarujala

यह बेहतर है कि आप जंगल में एक पेड़ के नीचे रहें, जहां बाघ और हाथी रहते हैं, उस जगह रहकर आप फल खाएं और जलपान करें

Image Credit : amarujala

आप घास पर सोएं और पुराने पेड़ों की खाले पहनें. लेकिन आप अपने सगे संबंधियों में ना रहें यदि आप निर्धन हो गए है...

Image Credit : pexels

ब्राह्मण एक वृक्ष के समान है. उसकी प्रार्थना ही उसका मूल है. वह जो वेदों का ज्ञान करता है वही उसकी शाखाएं हैं.वह जो पुण्य कर्म करता है वही उसके पत्ते हैं

Image Credit : instagram

इसीलिए उसको अपने मूल को बचाना चाहिए. यदि मूल नष्ट हो जाता है तो शाखाएं भी ना रहेंगी और पत्ते भी.

Image Credit : amarujala

लक्ष्मी मेरी माता हैं. विष्णु मेरे पिता हैं. वैष्णव जन मेरे सगे सम्बन्धी हैं. तीनों लोक मेरा देश हैं.

Image Credit : amarujala

रात्रि के समय कितने ही प्रकार के पक्षी वृक्ष पर विश्राम करते हैं. भोर होते ही सब पक्षी दसों दिशाओं में उड़ जाते हैं. हम क्यों भला दुःख करें यदि हमारे अपने हमें छोड़कर चले गए.

Image Credit : amarujala

जिसके पास में विद्या है वह शक्तिशाली है. निर्बुद्ध पुरुष के पास क्या शक्ति हो सकती है? एक छोटा खरगोश भी चतुराई से मदमस्त हाथी को तालाब में गिरा देता है.

Image Credit : amarujala

महाशिवरात्रि पर शिवजी को चढ़ाएं ये फूल

iStock
Read Now