चैत्र नवरात्रि पर इस मुहूर्त में करें घटस्थापना इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और नवरात्रि का समापन 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन होगा। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि में घटस्थापना का बहुत ज्यादा महत्व है। पहले दिन घटस्थापना की जाती है। फिर पूरे विधि विधान से नौ दिनों तक माता रानी की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन यानी 9 अप्रैल को घटस्थापना के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक का है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना की जा सकती है, जोकि दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है। चैत्र नवरात्रि