होली के बाद कब शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? जानें क्या होगा माता का वाहन हिंदू धर्म में नवरात्रि की विशेष धार्मिक मान्यता होती है। माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल 9 अप्रैल, मंगलवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। 9 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से 10 बजकर 28 मिनट तक का समय कलश स्थापना के लिए बेहद शुभ है। वहीं इस साल माता रानी घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। जब नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार से होती है तो माता के आगमन की सवारी घोड़ा होता है। चैत्र नवरात्रि