नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को चढ़ाएं ये खास भोग नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है, मां शैलपुत्री को भोग में शुद्ध देसी घी चढ़ाना चाहिए दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ शक्कर, सफेद मिठाई, मिश्री और फलों का भोग लगाना चाहिए तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है, मां को दूध से बनी मिठाइयों व खीर पसंद है, उन्हें इनका भोग लगाएं मां के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन की जाती है, उन्हें भोग में मालपुआ चढ़ाना चाहिए मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाना चाहिए, इससे माता रानी आपको अच्छी सेहत का वरदान देती हैं ऐसा बताया जाता है कि नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग चढ़ाना चाहिए सातवें दिन मां कालरात्रि को गुड़ या उससे बनी मिठाइयों का भोग लगाएं मां महागौरी को नारियल या उससे बनी मिठाइयों का भोग लगाएं आखिरी दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा होती है, इस दिन अनार और तिल का भोग लगाना चाहिए नवरात्रि