नवरात्रि में मां दुर्गा को गलती से भी न चढ़ाएं ये फूल देवी दुर्गा की पूजा में कनेर, धतूरा, हरऋंगार और मदार का इस्तेमाल वर्जित है वहीं चंपा और कमल के अलावा किसी अन्य फूल की कली नहीं चढ़ानी चाहिए, ऐसा करने से मां दुर्गा की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है मां दुर्गा को हमेशा ताजे, खुशबूदार और लाल रंग के फूल अर्पित की जाती है इसलिए माता रानी को बासी फूल अर्पित करने से बचना चाहिए नवरात्रि या अन्य दिनों में भी पूजा के दौरान माता रानी को दूब और बेल नहीं चढ़ाना चाहिए कलश स्थापना के दौरान कभी भी चटके या टूटे हुए नारियल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इसी तरह टूटी हुई लौंग भी अशुभ मानी जाती है नवरात्रि के दौरान माता रानी को केवल सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं, भोग की वस्तुओं को प्याज और लहसुन का इस्तेमाल न करें