चैत्र शिवरात्रि पर बन रहा है खास योग, जानें पूजा मुहूर्त चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 06 बजकर 53 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 08 मार्च सोमवार के दिन तड़के 03 बजकर 21 मिनट पर होगा। निशिता पूजा का मुहूर्त 7 अप्रैल को प्राप्त होगा, इसलिए चैत्र शिवरात्रि का व्रत 7 अप्रैल रविवार को रखा जाएगा। चैत्र शिवरात्रि पर निशिता काल का शुभ समय देर रात 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक है। इस पूजा के लिए आपको केवल 45 मिनट का ही शुभ समय प्राप्त होगा। वैसे आप चैत्र शिवरात्रि की पूजा पूरे दिन में कभी भी कर सकते हैं। इस बार की चैत्र शिवरात्रि बेहद खास है, क्योंकि इस दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। चैत्र शिवरात्रि