वसंत पंचमी पर क्यों पहने जाते हैं पीले वस्त्र? जानें महत्व शास्त्रों में बताया गया है कि पीला रंग सुख, शांति प्रदान करने वाला और तनाव को दूर करने वाला होता है। वसंत पंचमी से वसंत ऋतु की भी शुरुआत होती है। साथ ही वसंत का मौसम आते-आते वातावरण की ठंडक काफी कम हो जाती है और मौसम सुहावना हो जाता है। इस समय चारों ओर सरसों के पीले फूल दिखाई देते हैं। इसके अलावा सूर्य के उत्तरायण रहने से सूर्य की किरणों से पृथ्वी पीली हो जाती हैं। सब कुछ पीला-पीला होता है, इसलिए इस दिन लोग पीले वस्त्र पहनते हैं। मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के प्रयोग से सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज में वृद्धि होती है। वसंत पंचमी