वसंत पंचमी पर ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद

अमर उजाला

Fri, 9 February 2024

Image Credit : iStock

वसंत पंचमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दिन की शुरुआत मां सरस्वती के दिन ध्यान से करें।

Image Credit : iStock

इसके बाद स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें, क्योंकि मां सरस्वती को पीला रंग बेहद प्रिय है।

Image Credit : iStock

अब चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित करें।

Image Credit : iStock

फिर उनको पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें और पीले रंग का पुष्प, रोली, केसर, हल्दी, चंदन और अक्षत चढ़ाएं।

Image Credit : iStock

इसके बाद घी का दीपक जलाएं और आरती करें। मां सरस्वती के मंत्रों का जाप और मां सरस्वती स्तुति का पाठ करें।

Image Credit : iStock

अंत में पीले चावल, फल और मिठाई का भोग लगाएं और लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

Image Credit : iStock

रोजाना करें शिव जी के 108 नामों का जाप

iStock
Read Now