वसंत पंचमी पर करें इन चीजों का दान, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी वसंत पंचमी के दिन विद्या संबंधित सामग्री जैसे कि किताबें, पेंसिल, पेन, नोटबुक्स आदि का गरीब बच्चों को दान करना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन अन्न का दान करें। वसंत पंचमी पर अन्न का दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। वसंत पंचमी के दिन गरीबों को पहनने के लिए वस्त्र देना भी एक अच्छा दान माना जाता है। मां सरस्वती को पीला रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में इस खास असवर पर पीली रंग की चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पेड़-पौधों का दान करना भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे पर्यावरण की सुरक्षा में मदद मिलती है। इस दिन आप किसी मंदिर या गुरुद्वारे में अन्न, धन, या श्रम दान कर सकते हैं। वसंत पंचमी