अमर उजाला
Thu, 30 January 2025
सनातन धर्म में वसंत पंचमी के पर्व को बेहद खास माना गया है इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है
वसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहना शुभ माना जाता है आइए जानते हैं इसका धार्मिक महत्व क्या है
मान्यता है कि मां सरस्वती को पीला रंग बेहद प्रिय है
इसलिए इसका प्रयोग करने से विद्या की देवी मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद देती हैं
धार्मिक मान्यता के अनुसार पीला रंग ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है
वसंत पंचमी के दिन से ठंड में कमी आती है और वसंत ऋतु का आगमन होता है
इसके अलावा मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने से इंसान की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है
यही वजह है कि वसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहने जाते हैं
क्या है अलग-अलग रंग के सिंदूर लगाने का अर्थ?