गर्भगृह में भगवान राम के साथ नहीं होगी माता सीता की मूर्ति, जानिए क्यों 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला को विराजमान कराया जाएगा, जिसको लेकर अभी से तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे अयोध्या को त्रेतायुग थीम से सजाया जा रहा है। वहीं राम मंदिर में रामलला की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि राम मंदिर में विराजमान होने वाली भगवान राम की नई मूर्ति दुनिया की सबसे अनोखी मूर्ति होगी। लेकिन परिसर के जिस गर्भगृह में रामलला विराजेंगे वहां उनके साथ माता सीता की मूर्ति नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भगृह में जो मूर्ति स्थापित होगी वह उस स्वरूप की होगी, जिसमें भगवान की शादी नहीं हुई है। यह मूर्ति भगवान राम के बलस्वरूप की होगी, इसलिए मुख्य मंदिर में आपको माता सीता की मूर्ति नजर नहीं आएगी। राम मंदिर