जानिए क्यों की जाती है मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। ऐसे में चलिए आगे की स्लाइड में आपको बताते हैं कि मंदिर में किसी भी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा क्यों की जाती है और इसका धार्मिक महत्व क्या है... दरअसल सनातन धर्म में प्राण प्रतिष्ठा का बहुत ज्यादा महत्व है। मूर्ति स्थापना के समय प्राण प्रतिष्ठा जरूर किया जाता है। कोई भी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूजा के योग्य नहीं मानी जाती है। प्राण प्रतिष्ठा के जरिए मूर्ति में जीवन शक्ति का संचार करके उसे देवता के रूप में बदला जाता है। इसके बाद वो पूजा के योग्य बन जाती है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति रूप में उपस्थित देवी-देवता की विधि-विधान से पूजा, धार्मिक अनुष्ठान और मंत्रों का जाप किया जाता है। प्राण प्रतिष्ठा