किसी हनुमान मंदिर जाकर एक नींबू में 4 लौंग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें, मान्यता है कि इस कार्य के बाद सफलता की संभावना बढ़ जाएंगी
Image Credit : iStock
बुरी नजर से बचने के लिए उपाय
यदि घर में किसी सदस्य को बुरी नजर लग गई है तो उसके सिर से पैर तक सात बार नींबू उतार लें फिर 4 टुकड़े करके किसी सुनसान जगह पर फेंक दें, मान्यता है कि इससे नजर दोष दूर होगा
Image Credit : iStock
बिजनेस में तरक्की के लिए उपाय
बिजनेस में तरक्की के लिए रविवार को पांच नींबू कटे हुए, एक मुट्ठी काली मिर्च और एक मुट्ठी पीली सरसों रख दें अगले दिन सुबह इन सभी सामानों को उठाकर किसी सुनसान स्थान पर ले जाकर रख आ जाएं
Image Credit : iStock
समृद्धि के लिए नींबू के उपाय
एक नींबू लेकर किसी चौराहे पर जाएं और उसे सात बार अपने ऊपर से उतार कर दो भाग में काट लें एक भाग पीछे की ओर फेंक दें और दूसरा आगे की ओर फेंक कर अपने काम पर चले जाएं
Image Credit : iStock
बिगड़े काम बनाने के लिए नींबू का उपाय
ज्योतिष के अनुसार, रविवार के दिन एक नींबू के ऊपर चार लौंग गाड़ दें और 'ॐ श्री हनुमते नम:' मंत्र का 108 बार जप करके नींबू को अपने साथ लेकर जाएं, इससे आपका काम अवश्य बन जाएगा
Image Credit : iStock
डिस्क्लेमर: ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।