24 या 25 मार्च, कब है होली? यहां दूर करें कन्फ्यूजन होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से होगी। इसके अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर तिथि का समापन होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है। ऐसे में इस बार होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। होली