अमर उजाला
Tue, 19 November 2024
मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था
इसी उपलक्ष्य में हर साल इस तिथि पर विवाह पंचमी मनाई जाती है और राम-सीता की आराधना की जाती है
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विवाह पंचमी पर तुलसीदास जी के द्वारा रामचरितमानस भी पूरी की गई थी
इसलिए इस दिन इसका पाठ करने से प्रभु श्रीराम की कृपा जीवन में बनी रहती है और वैवाहिक जीवन सुखी रहता है
पंचांग के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 5 दिसंबर 2024 को 12:49 बजे से 6 दिसंबर 12:07 बजे तक रहेगी
उदया तिथि के अनुसार विवाह पंचमी का पर्व 6 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा
24 या 25 नवंबर कब रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी का व्रत ?