इस दिन है विश्वकर्मा पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

अमर उजाला

Wed, 13 September 2023

Image Credit : Facebook

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है, इसे विश्वकर्मा जयंती के नाम से भी जाना जाता है, मान्यता है कि इस दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था

Image Credit : Facebook

भगवान विश्वकर्मा सृजन के देवता माने जाते हैं, संपूर्ण सृष्टि में जो भी चीजें सृजनात्मक हैं, जिनसे जीवन संचालित होता है वह सब भगवान विश्वकर्मा की देन है

Image Credit : Facebook

यानी भगवान विश्वकर्मा ही दुनिया के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर थे

Image Credit : iStock

कहा जाता है कि जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की तो उसे सजाने-संवारने का काम विश्वकर्मा जी ने किया था

Image Credit : iStock

इसी श्रद्धा भाव से किसी कार्य के निर्माण और सृजन से जुड़े हुए लोग विश्वकर्मा जयंती के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करते हैं

Image Credit : iStock

17 सितंबर को विश्वकर्मा जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 17 सितंबर की सुबह 10 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा

Image Credit : iStock

300 साल बाद गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं ये दुर्लभ योग

pexel
Read Now